hindi class 9 for PA 1

 

 

                                                    आवधिक परीक्षा -1 (2025)                                            ( aditya )

                                                                    कक्षा-IX

                                                              विषय-हिंदी 'ब'

 

समय अवधि -1:30 मिनट

 

सामान्य निर्देश :

 इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं क, ख, ग,घ।

 दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

 सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

यथासंभव सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए ।

 

                                                                खंड -क (अपठित बोध)

प्रश्न-1-निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

 

परिश्रम यानी मेहनत अपना जवाब आप ही है। इसका अन्य कोई जवाब न है, न हो सकता है

अर्थात जिस काम के लिए परिश्रम करना आवश्यक हो, हम चाहें कि वह किसी अन्य उपाय

से पूरा हो जाए, ऐसा हो पाना कतई संभव नहीं। यह तो लगातार और मन लगाकर परिश्रम

करने से ही होगा। कहा जाता है-'उद्योगिनं पुरुष सिंहमुपैति लक्ष्मी' अर्थात उद्योग या परिश्रम

करने वाले पुरुषसिंहों का ही लक्ष्मी वरण किया करती है। सभी प्रकार की धन-संपत्ति और

सफलताएँ लगातार परिश्रम करने से ही प्राप्त हुआ करती हैं। 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी

है।' यह अनेक परीक्षणों की कसौटी पर कसा गया सत्य है। हो सकता है कि एक-दो बार कठिन

परिश्रम करने पर भी इच्छित सफलता का लक्ष्य न मिल सके। इससे घबराकर पौरुषशील

व्यक्ति चुपचाप बैठ नहीं जाया करते या फिर माथा पीट-पीटकर अपने आपको कोसने नहीं

लगते बल्कि अपनी असफलता या हार के कारणों को जानकर, कमियों को दूर कर, पुनः तन-

मन से अपने कार्य में जुट जाया करते हैं। तब तक लगातार और बार-बार जुटे रहते हैं जब

तक सफलता आकर उनके चरण नहीं चूम लेती। निरंतर प्रगति और विकास की मंज़िलें तय

करते हुए हमारा संसार आज जिस स्तर और स्थिति तक पहुँच पाया है, वह सब हाथ पर हाथ

रखकर बैठे रहने से नहीं हुआ। कई प्रकार के विचार बनाने, अनुसंधान करने, उनके अनुसार

लगातार योजनाएँ बनाकर तथा कई तरह के अभावों और कठिनाईयों को सहते हुए निरंतर

परिश्रम करते रहने से ही संभव हो पाया है। आज जो लोग सफलता के शिखर पर बैठकर

दूसरों पर शासन कर रहे हैं, आदेश दे रहे हैं, ऐसी शक्ति और सत्ता प्राप्त करने के लिए पता

नहीं किस-किस तरह के कष्ट सहने और परिश्रमपूर्ण जीवन जीने के बाद उन्हें इस स्थिति में

पहुँच पाने में सफलता मिल पाई है। हाथ-पैर हिलाने पर ही कुछ पाया जा सकता है, उदास या

निराश होकर बैठ जाने से नहीं। निरंतर परिश्रम व्यक्ति को चुस्त-दुरुस्त रखकर सजग तो

बनाता ही है, निराशाओं से दूर रख आशा-उत्साह भरा जीवन जीना भी सिखाता है।

 

(i) परीक्षण की कसौटी पर कसे जाने से क्या तात्पर्य है?

() कथन का प्रामाणिक होना

() सत्य सिद्ध होना

() आकलन प्रक्रिया तीव्र होना

() योग्यता का मूल्यांकन होना

 

(ii) संसार ने प्रगति कैसे की है?

() चुस्त-दुरुस्त रखकर

() निरंतर परिश्रम से

() दूसरों के भरोसे बैठकर

() किस्मत के सहारे

 

(iii) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए उसके बाद दिए गए

विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

कथन (A) हाथ-पैर हिलाने पर ही कुछ पाया जा सकता है, उदास या निराश होकर बैठ जाने

से नहीं।

कारण (R) सभी प्रकार की धन-संपत्ति और सफलताएँ लगातार परिश्रम करने से ही प्राप्त

हुआ करती हैं।

() A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।

() A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता।

() A सही है, R गलत है।

() A गलत है, R सही है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

(iv)-परिश्रमशील व्यक्ति असफलता से कैसे सीखता है?

(v)-परिश्रम को सफलता की कुंजी क्यों कहा गया है?

 

                                               खंड - (व्यावहारिक व्याकरण)

 

प्रश्न 2- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

() वर्णों का सार्थक तथा क्रमबद्ध मेल क्या कहलाता है

() शब्द और पद में क्या अंतर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

() टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।' वाक्य में रेखांकित पद किसका प्रकार्य कर रहा

है?

प्रश्न 3- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

() निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार लगाकर मानक रूप लिखिए।

(i) गङ्गा (ii) दण्ड

() निम्नलिखित में से किस शब्द में अनुस्वार का प्रयोग किया गया है?

(i) संभावना (ii) गोंद (iii) ईंधन

() अनुस्वार को लिखकर व्यक्त करने के लिए किस चिहन का प्रयोग किया जाता है?

उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 4- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

() दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुनासिक लगाकर मानक रूप लिखिए।

(i) ऊंघना (II) चोच

() अनुनासिक स्वर के लिए शिरोरेखा के ऊपर कहाँ बिंदु और कहाँ चंद्रबिंदु का प्रयोग किया

जाता है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

() अनुनासिक किसे कहते हैं? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

() 'संभ्रांत' शब्द से उपसर्ग और मूलशब्द अलग कीजिए।

() 'अध्यादेश' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है ?

() निम्नलिखित उपसर्गों का प्रयोग करते हुए (एक-एक) नए शब्द बनाइए

(i) वि (ii) निर्

प्रश्न 6- निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

() निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय और मूलशब्द पृथक करके लिखिए।

(i) द्रवित (ii) तरावट

() निम्नलिखित प्रत्ययों का प्रयोग करते हुए (एक-एक )नए शब्द बनाइए।

(i) इक (ii) ता

() प्रत्यय शब्द के .............. में लगकर नए नए शब्द बनाते हैं।रिक्तस्थान पूर्ण कीजिए।

 

                                        खंड- (पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक)

 

प्रश्न 7-निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर

सही विकल्प चुनकर दीजिए।

उस पुत्र-वियोगिनी के दुःख का अंदाज़ा लगाने के लिए पिछले साल अपने पड़ोस में पुत्र की

मृत्यु से दुःखी माता की बात सोचने लगा। वह संभ्रांत महिला पुत्र की मृत्यु के बाद अढ़ाई मास

तक पलंग से उठ सकी थी। उन्हें पंद्रह-पंद्रह मिनट बाद पुत्र-वियोग से मूर्छा जाती थी

और मूर्छा आने की अवस्था में आँखों से आँसू रूकते थे। दो-दो डॉक्टर हरदम सिरहाने

बैठे रहते थे। हरदम सिर पर बरफ़ रखी जाती थी। शहर भर के लोगों के मन उस पुत्र-शोक से

द्रवित हो उठे थे।

जब मन को सूझ का रास्ता नहीं मिलता, तो बेचेनी से कदम तेज़ हो जाते हैं, उसी हालत में

नाक ऊपर उठाए, राह चलतों से ठोकरे खाता मैं चला जा रहा था। सोच रहा था शोक करने,

ग़म मनाने के लिए भी सहूलियत चाहिए और_ दुःखी होने का भी एक अधिकार होता है।

 

(i) प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने संभ्रांत महिला का उदाहरण क्यों दिया?

() लेखक बताना चाहता है कि दुख का अधिकार अमीर गरीब दोनों को है।

() लेखक बताना चाहता है कि माँ चाहे गरीब हो या अमीर पुत्र वियोग की अनुभूति समान

होती है।

() विकल्प और दोनों

() उपर्युक्त में से कोई नहीं

(ii) शहर भर के लांगों के मन उस पुत्र-शोक से द्रवित हो उठे थे।" - इस पंक्ति का क्या

आशय है?

() शहर के लोग बहुत क्रोधित हो गए थे

() लोग महिला की मदद के लिए दौड़ पड़े थे

() लोगों के मन में उस शोक को देखकर करुणा और संवेदना उमड़ आई थी

() लोगों के मन पुत्र-शोक के कारण संभ्रांत हो गए थे

(iii) लेखक किसके दुःख की कल्पना कर रहा था?

() अपनी माँ के दुःख की

) शहर के लोगों के दुःख की

() एक पुत्र-वियोगिनी माता के दुःख की                                                                                                               

() अपने पड़ोसी के दुःख की

(iv) जब मन को रास्ता नहीं सूझता है तो क्या होता है?

() मन शांत हो जाता है

() क़दम रुक जाते हैं

() कदम तेज़ हो जाते हैं

() आदमी बैठ जाता है

(v) लेखक की मनःस्थिति कैसी हो गई थी?

() शांत और संयमित

() कठोर और भावशून्य

() प्रसन्न और स्फूर्तिवान

() बेचैन और भटकती हुई

 

प्रश्न 8- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

 

() 'दुख का अधिकार' पाठ के आधार पर बुढ़िया की उस विवशता का उल्लेख कीजिए,

जिसके कारण उसको सूतक में भी खरबूज़े बेचने आना पड़ा।

() आज की परिस्थितियों में रहीम के दोहे कितने प्रासंगिक हैं? पाठाधारित किन्हीं दो

उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।

() रैदास ने गरीब निवाजु किसे कहा है और क्यों ?उन व्यक्तियों के उदाहरण दीजिए,

जिनको ईश्वर ने ऊँची पदवी दी है?

प्रश्न 9-निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- (4x1=4)

() गिल्लू वास्तव में एक अत्यधिक संवेदनशील प्राणी था और उसे महादेवी से गहरा

लगाव था। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

                                                                       अथवा

() लेखिका ने गिल्लू की किस प्रकार देखभाल की? 'गिल्लू' पाठ के आधार पर स्पष्ट

कीजिए कि लेखिका का पशु-पक्षियों के प्रति क्या दृष्टिकोण था?

 

                                                              खंड - (रचनात्मक लेखन)

 

प्रश्न 10- दिए गए विषय पर लगभग 100-120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

 

साइबर सुरक्षा

संकेत बिंदु:

· साइबर सुरक्षा का अर्थ और महत्व

· साइबर खतरों के प्रकार

· साइबर अपराधों का समाज पर प्रभाव

· साइबर सुरक्षा के उपाय:

 

                                                                        अथवा

देश में घटित हो रही आतंकवादी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने मित्र को पत्र

लिखिए।

प्रश्न 11- हर  समय  ऑनलाइन  गेम  खेलने  में  व्यस्त  रहने  के  कारण  अध्ययन  के  प्रति

लापरवाह होने पर पुत्र और पिता के बीच लगभग 100-120 शब्दों में सारगर्भित संवाद

लिखिए।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

class 8 science paper

class IX statics

class 8 math practice paper